Popular Posts

Sunday, October 30, 2011

छुट गया वो


बसंत के आमोँ का मंजर,
बरसात के पानी का भँवर,
धधकती लू मेँ घर से बाहर
शायद मुझे भुल गया या छुट गया वो..........|
पेडोँ पे अटखेलियाँ करना,
नहरोँ मेँ गोते लगाना,
रोज शाम मेँ झगडे होना
शायद मुझे भुल गया या छुट गया वो.........||
अब तो मुझे प्यारा है.....
शहरोँ का खाली सा जीवन,
हर ओर वो आधुनिकीकरण
और सिर्फ अपने मेँ ही मग्न
शायद मुझे भुल गया या छुट गया वो......... बचपन|||

No comments:

Post a Comment